देहरादून: सहस्रधारा में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून के सहस्रधारा में गहरी खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एसडीआरएफ (SDRF) के जवान।

देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ शनिवार देर रात एक व्यक्ति 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने रात के अंधेरे में बेहद दुर्गम और खतरनाक परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने खाई से शव बरामद किया। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।