अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का बड़ा एक्शन: मुंबई में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय अनियमितताओं का आरोप
”दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी और रिलायंस पावर लिमिटेड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में मुंबई में 10 से 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। लगभग 15 विशेष टीमों द्वारा तड़के शुरू की गई इस कार्रवाई से कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप मच गया है। जांच का मुख्य केंद्र बिजली कंपनी से जुड़े संदिग्ध फंड ट्रांसफर और लेनदेन हैं।”