मुंबई: म्यूजिक कॉन्सर्ट में ‘मौत का नशा’, ड्रग ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, एक छात्रा वेंटिलेटर पर
मुंबई के गोरेगांव स्थित NESCO सेंटर में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में नशीली दवाओं के संदिग्ध ओवरडोज से दो एमबीए (MBA) छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य छात्रा की हालत नाजुक है। पुलिस जांच में MDMA ड्रग्स के सेवन की पुष्टि हुई है। इस मामले में ड्रग सप्लायर और इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।