देहरादून: प्रेमनगर ‘ब्लाइंड मर्डर’ मिस्ट्री का पर्दाफाश; कट्टे में मिली लाश का निकला खूनी पति, रोंगटे खड़े कर देगी वजह
”देहरादून के प्रेमनगर में प्लास्टिक कट्टे में मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसे ‘अंधा कत्ल’ माना जा रहा था, उसका कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतका का पति रंजीत शर्मा ही निकला। 2500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने और 5000 लोगों से पूछताछ के बाद दून पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया। पारिवारिक विवाद और दूसरी पत्नी के दबाव में आकर रंजीत ने अपनी पहली पत्नी रूपा की गला दबाकर हत्या की और शव को जंगल में फेंक दिया। पढ़ें पुलिस की इस बड़ी कामयाबी की पूरी इनसाइड स्टोरी।”