AAP में ‘बगावत’ के संकेत: राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी ‘सेंसरशिप’ की तैयारी

राघव चड्ढा का वीडियो संदेश 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं'

“आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मचे बड़े राजनीतिक घमासान के बीच राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया गया है। पार्टी ने उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को नया उपनेता नियुक्त किया है। साथ ही, राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर चड्ढा को सदन में बोलने का समय न देने का अनुरोध किया गया है। दिल्ली चुनाव 2025 के बाद से पार्टी और चड्ढा के बीच बढ़ती दूरियों ने अब एक नया मोड़ ले लिया है।”