दिल्ली में खूनी ‘बदला’: 15 साल के किशोर की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने दबोचे तीन नाबालिग
पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में ‘बुलीइंग’ का बदला लेने के लिए तीन नाबालिगों ने एक 15 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।