महंगाई का ‘अप्रैल फूल’: कमर्शियल LPG सिलिंडर ₹195.50 महंगा, पश्चिम एशिया संकट ने बिगाड़ा रसोई का बजट

कमर्शियल गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतें, महंगाई का असर।

नए वित्त वर्ष के पहले दिन आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का बड़ा झटका: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संकट के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के चलते तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में ₹195.50 की भारी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में अब सिलिंडर की नई कीमत ₹2,078.50 हो गई है। रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में बाहर खाना महंगा होने की आशंका है।