दिल्ली भाजपा में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन: केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा बने नए प्रदेश अध्यक्ष, नितिन नवीन ने जारी किया आदेश
दिल्ली भाजपा में बड़ा सांगठनिक फेरबदल हुआ है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, जिससे आगामी चुनावों को लेकर दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।