जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

“जौलीग्रांट के पाल मोहल्ले में आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने शनिवार सुबह जौलीग्रांट अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपी पति गोपाल, जो मूल रूप से पीलीभीत का निवासी है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”

देहरादून में सनसनी: दो गुटों के ‘रोड रेज’ में रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए लहूलुहान

देहरादून के जाखन में रोड रेज घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल और घायल रिटायर्ड ब्रिगेडियर को प्राथमिक उपचार देते स्वास्थ्यकर्मी।

देहरादून के जाखन इलाके में सोमवार सुबह रोड रेज की एक खौफनाक वारदात सामने आई। दो वाहनों में सवार हुड़दंगियों के बीच हो रहे विवाद के दौरान चली गोली मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को जा लगी। घायल सैन्य अधिकारी को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

देहरादून: लिव-इन पार्टनर की खौफनाक करतूत, मारपीट के बाद प्रेमिका के कमरे को किया आग के हवाले

देहरादून के पटेलनगर में लिव-इन पार्टनर द्वारा जलाया गया घर और पुलिस जांच

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना पटेलनगर क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर पर न केवल बेरहमी से मारपीट करने, बल्कि उसके घर में आग लगाकर सब कुछ राख कर देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता … Read more