देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून के पटेल नगर इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बीच-बचाव करने पहुंचे एक अस्पतालकर्मी पर बदमाशों ने कांच की टूटी बोतल से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।