देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने होली के दौरान युवती से छेड़छाड़ और उसके साथियों के साथ मारपीट करने वाले दो हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी विकास रावत और संजीव नेगी को दबोचकर ‘कानून का पाठ’ पढ़ाया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

​”देहरादून में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी। सूचना मिलते ही SSP दून के निर्देश पर भारी पुलिस बल, BDS और डॉग स्क्वाड ने पूरे परिसर को खाली कराकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। घंटों चली तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस अब धमकी देने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।”