Dehradun Airport: जौलीग्रांट से पहली बार शुरू होगी नाइट फ्लाइट सेवा, दून-बंगलुरू के बीच सीधा संचालन; जानें समय और किराया
“उत्तराखंड के हवाई यात्रियों के लिए ऐतिहासिक खबर! जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 1 अप्रैल 2026 से पहली बार नियमित रात्रि उड़ान सेवा (Night Flight) शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस देहरादून से बंगलूरू के बीच इस सेवा का संचालन करेगी, जिससे यात्रियों का कीमती समय बचेगा। 14 साल के लंबे इंतजार के बाद अब दून एयरपोर्ट पर रात 8:30 बजे विमान लैंड करेंगे और रात 9:00 बजे उड़ान भरेंगे। पर्यटन सीजन से पहले शुरू हो रही इस सुविधा से चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।”