देहरादून में गहराया रसोई गैस का संकट: दो दिन का बैकलॉग, व्यावसायिक सप्लाई पर लगी रोक

देहरादून में गैस संकट: राजधानी में रसोई गैस की आपूर्ति चरमराई; बुकिंग नियमों में बदलाव के कारण दो दिन का बैकलॉग खड़ा हुआ। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए कमर्शियल गैस की सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, केवल अस्पताल और स्कूल जैसी आवश्यक सेवाओं को मिलेगी राहत। अगले 48 घंटों में आपूर्ति बहाल करने की चुनौती, कारोबारियों और आम जनता में बढ़ी चिंता।