उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, दो की मौत, दो गंभीर
पिथौरागढ़: मुनस्यारी जा रही दिल्ली नंबर की कार बंगापानी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और SDRF की टीम ने रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पहाड़ों में बढ़ते हादसों ने सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल।