मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र का बड़ा भरोसा: ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, न बढ़ेंगे दाम’
”मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर देश को आश्वस्त किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और कीमतों में वृद्धि की कोई संभावना नहीं है। सरकार ने पैनिक खरीदारी से बचने की अपील करते हुए बताया कि पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति भी रिकॉर्ड स्तर पर की जा रही है।”