चंपावत में मानवता शर्मसार: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर निर्वस्त्र छोड़ भागे दरिंदे; भाजपा नेता समेत 3 पर केस
> *उत्तराखंड शर्मसार: 10वीं की छात्रा से दरिंदगी, BJP नेता समेत 3 पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज*
> उत्तराखंड के चंपावत जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहाँ एक 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपियों ने न केवल मासूम के साथ हैवानियत की, बल्कि उसके हाथ-पैर बांधकर निर्वस्त्र हालत में उसे एक कमरे में बंद कर भाग गए. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं. पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं.