छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में खूनी खेल, कांग्रेस नेता के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग; बड़े बेटे की मौत, छोटा गंभीर
“छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में गुरुवार आधी रात भीषण गोलीबारी हुई। बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई आशुतोष गंभीर रूप से घायल है। पुलिस इस मामले को रेत कारोबार से जुड़ी रंजिश मानकर जांच कर रही है।”