कोयंबटूर में सनकी आशिक की करतूत: ब्रेकअप से नाराज बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के घर पर फेंके केरोसिन बम, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 31 केस
तमिलनाडु के कोयंबटूर में ब्रेकअप से नाराज एक सिरफिरे आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के घर पर केरोसिन बम से हमला कर दिया। हमले में घर के बरामदे में आग लग गई, जिसका वीडियो सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर पहले से ही 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं।