सीएम धामी का बड़ा एलान: ‘देवभूमि की सड़कों पर नमाज बर्दाश्त नहीं, कानून से ऊपर कोई नहीं’

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami speaking at a press conference in Dehradun about law and order and road safety.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को सर्वोपरि बताते हुए सार्वजनिक सड़कों पर नमाज़ पढ़ने पर पूरी तरह रोक लगाने का एलान किया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि नमाज़ केवल मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए, सड़कों को बाधित कर अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।