उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
उत्तराखंड में ऐतिहासिक शुरुआत: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का बजट
भराड़ीसैंण: उत्तराखंड के संसदीय इतिहास में पहली बार, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र के पहले ही दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णकालिक वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला, रिकॉर्ड ₹1.10 लाख करोड़ का बजट सदन के पटल पर रखा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए, ₹1.10 लाख करोड़ के इस ‘ऐतिहासिक’ बजट को राज्य के बुनियादी ढांचे, युवा और महिला सशक्तिकरण के लिए एक बड़ी पहल माना जा रहा है। जहाँ सत्तापक्ष इसे विकास की नई दिशा बता रहा है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।