देहरादून के पॉश इलाके वसंत विहार में दिनदहाड़े लूट: सेवानिवृत्त ONGC अधिकारी की पत्नी से बैग छीन स्कूटी सवार फरार
देहरादून के पॉश इलाके वसंत विहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शाम को टहलने निकली ओएनजीसी के सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी से स्कूटी सवार बदमाश ने फिल्मी अंदाज में बैग लूट लिया। बदमाश ने पहचान छुपाने के लिए नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है।