थराली में इतिहास राख: 100 साल पुराना ऐतिहासिक ‘कपूर गली भवन’ भीषण आग की भेंट चढ़ा

थराली चमोली में जलता हुआ 100 साल पुराना कपूर गली भवन (Fire in historic building Tharali Chamoli)

“चमोली जिले के थराली में एक सदी पुरानी ऐतिहासिक धरोहर ‘कपूर गली भवन’ भीषण आग की चपेट में आने से पूरी तरह खाक हो गई। गुरुवार सुबह लगी इस आग ने 100 साल पुराने इतिहास को राख कर दिया। सड़क से दूरी होने के कारण दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, मजदूरों के काम पर होने के कारण एक बड़ी जनहानि टल गई।”