उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: चमोली में 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत; घायलों को देहरादून एयरलिफ्ट करने की तैयारी
“उत्तराखंड के चमोली जिले में देवाल-लोहाजग मार्ग पर एक ईको कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है।”