त्रिपुरा बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई: आत्मरक्षा में चली गोली, दो बांग्लादेशी तस्कर ढेर

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कटीली बाड़ के पास रात में गश्त करते बीएसएफ के जवान।

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवानों ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिसमें दो संदिग्ध बांग्लादेशी तस्कर मारे गए। यह घटना तब हुई जब 10-15 तस्करों के समूह ने रोके जाने पर जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। मृतकों की पहचान नबीन हुसैन और मोहम्मद मुरसलीन के रूप में हुई है।