दरभंगा में सनसनीखेज वारदात: घरेलू विवाद में सनकी पति ने डंडे और रॉड से पीट-पीटकर पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान

बिहार के दरभंगा में हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस और एफएसएल टीम की गाड़ी

*बिहार के दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात:* घरेलू विवाद में एक सनकी पति ने डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मामले की जांच में जुटी है।