नैनीताल: पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती, फिर शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव; भीमताल का आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता को सांत्वना देती महिला पुलिसकर्मी।

नैनीताल में एक युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की और फिर उसका आर्थिक व शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि असलियत सामने आने पर आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने भीमताल निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।