bhikiyasain news – Doonprimenews

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: भिकियासैंण में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, इलाके में मातम

अल्मोड़ा के भिकियासैंण में खाई में गिरी कार और बचाव कार्य में जुटी पुलिस और SDRF की टीम

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। भिकियासैंण के रापड़-गगोडा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।