भंडारा में खुशियां मातम में बदलीं: शादी से लौट रही कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। पावनी तहसील के अद्याल गांव के पास मारुति ओमनी का टायर फटने से वह सामने जा रहे ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक टक्कर में दूल्हे के चाचा-चाची समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।