जम्मू-कश्मीर: डोडा में भीषण सड़क हादसा, हेड कांस्टेबल और पत्नी की मौत; दो बेटे गंभीर रूप से घायल
”जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ भद्रवाह-बानी मार्ग पर एक SUV अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद घटना में भद्रवाह DSB में तैनात हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन को घायलों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं।”