बेंगलुरु”डॉक्टर पति बना हैवान: एनेस्थीसिया के ओवरडोज से पत्नी का कत्ल, UPI चैट से खुला हत्या का राज”
*बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाले मामले में, एक सर्जन ने अपनी डॉक्टर पत्नी की एनेस्थीसिया के ओवरडोज से हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी और सबूत छिपाने के लिए व्हाट्सऐप के बजाय UPI पेमेंट ऐप (जैसे PhonePe) के चैट फीचर का इस्तेमाल किया था। फोरेंसिक टीम द्वारा रिकवर की गई डिलीटेड UPI चैट, जिसमें आरोपी ने गुनाह कबूला था, अब इस केस में सबसे अहम सबूत है।*