पिथौरागढ़ में खुशियां मातम में बदलीं: मेहंदी कार्यक्रम में जा रही कमांडर जीप 150 फीट गहरी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, तीन गंभीर
पिथौरागढ़ के मूनाकोट में खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक मेहंदी कार्यक्रम में जा रही कमांडर जीप अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।