देहरादून-बंगलुरू के बीच हवाई कनेक्टिविटी हुई और भी मजबूत, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की शाम की नई फ्लाइट
देहरादून और बंगलुरू के बीच हवाई कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दोनों शहरों के बीच एक नई शाम की सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। यह उड़ान लगभग तीन घंटे में सफर पूरा करेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा। वर्तमान में, यह फ्लाइट शाम को 8:15 बजे देहरादून पहुँचेगी और 8:45 बजे वापस बंगलुरू के लिए रवाना होगी, जो इसे देहरादून एयरपोर्ट की दिन की आखिरी उड़ान बनाती है। यह सेवा फ़िलहाल 15 अप्रैल तक के लिए शुरू की गई है।