उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता बबीता पांडे का 5वें दिन भी सुराग नहीं, आज गोई झील में उतरेगी जल पुलिस की डीप डाइविंग टीम
उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता नैनीताल की महिला ट्रैकर बबीता पांडे का 5वें दिन भी सुराग नहीं मिला है। 150 सदस्यीय रेस्क्यू टीम के बाद अब जल पुलिस की 6 सदस्यीय डीप डाइविंग टीम गोई की प्राकृतिक झील में उतरकर खोजबीन करेगी।