मोहाली एयरपोर्ट पर विमान में धमाका: इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक फटने से मची अफरातफरी, 5 यात्री घायल

मोहाली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के अंदर धुएं के बीच यात्रियों का रेस्क्यू और घायल यात्री

मोहाली के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट (6E-108) में लैंडिंग के दौरान एक यात्री के पावर बैंक में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। हादसे में 5 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान के अंदर धुआं फैलने के बाद आपातकालीन निकास के जरिए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।