उत्तराखंड: श्रीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहा वाहन गहरी खाई में गिरा; एक महिला की मौत
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के देहलचौरी क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहा एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20-25 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में देहरादून निवासी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।