अमृतसर में बड़ा हादसा: गुरुद्वारा शहीदां साहिब के निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत गिरी; सेवा कर रहीं 2 महिलाओं की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
*अमृतसर:* अमृतसर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीदां साहिब (बाबा दीप सिंह जी) में रविवार को एक बड़ा और दुखद हादसा हो गया। यहाँ निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत ढह जाने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के वक्त ये सभी महिलाएं लंगर हॉल में अपनी सेवाएं दे रही थीं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और संगत ने मलबे से महिलाओं को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुँचाया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि क्या निर्माण कार्य में कोई लापरवाही हुई थी? इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।