कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता
कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में सेना का एक ‘हरक्यूलिस C-130’ परिवहन विमान उड़ान भरते समय भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 66 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 21 लोग अब भी लापता हैं। विमान में सवार कुल 125 लोगों में से कई गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और सेना की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने घटना की उच्च स्तरीय जाँच के आदेश दिए हैं, जबकि अमेजन के दुर्गम जंगलों में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।