13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल तक कोमा की असहनीय पीड़ा झेलने वाले गाजियाबाद के हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया है। सड़क हादसे के बाद ‘वेजिटेटिव स्टेट’ में पहुंचे हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए ‘पैसिव यूथेनेशिया’ (परोक्ष इच्छामृत्यु) की अनुमति दी थी। परिवार ने उनके अंगदान की इच्छा जताई है, जिससे अब दूसरों को नया जीवन मिल सकेगा।