आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा 2026: धारचूला में इनर लाइन परमिट काउंटर शुरू, 1 मई से श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

उत्तराखंड के धारचूला में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) काउंटर पर फॉर्म जमा करते श्रद्धालु और पुलिस अधिकारी।

धारचूला तहसील कार्यालय में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1 मई से शुरू होने वाली इस यात्रा के लिए श्रद्धालु अब अपने परमिट बनवा सकते हैं।