भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में बदले गए प्रदेश अध्यक्ष; देखें किसे मिली कहां की कमान
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। दिल्ली की कमान केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है, जबकि हरियाणा में पहली बार किसी महिला नेता डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को जिम्मेदारी मिली है।