उत्तराखंड में कल मनेगा ‘अर्थ ऑवर’: एक घंटे के लिए अंधेरे में डूबेगा देवभूमि का आंगन, शासन ने की खास अपील
उत्तराखंड शासन ने 28 मार्च 2026 को रात 8:30 से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर’ मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा की बचत के उद्देश्य से प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है। जानिए इस वैश्विक अभियान में कैसे दे सकते हैं अपना योगदान।