PM मोदी कल करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन: मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें रूट, स्पीड और सुविधाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे पश्चिमी यूपी को पूर्वी यूपी से जोड़ेगा। इससे 12 जिलों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और सफर आसान हो जाएगा। 120 किमी/घंटा की गति सीमा वाले इस 6-लेन एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।