लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, गैस कटर से वाहन काटकर निकाले गए शव
*लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा:* पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। क्रेन और गैस कटर की मदद से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।