फतेहपुर: मौत का तांडव, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौत रिश्तेदारी में शादी समारोह से लौट रहे थे पति-पत्नी
फतेहपुर के खेमकरनपुर गांव में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बुधवार दोपहर ससुर खदेरी नदी पुल के पास हुई। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।