अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सुबोध उनियाल ने किया Eco Trail का उद्घाटन, पर्यटकों का बढ़ेगा आकर्षण

On: June 3, 2022 1:26 PM
Follow Us:

चम्बा-मसूरी के बीच काणाताल में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विधिवत रूप से कौड़िया Eco Trail का शुभारंभ किया। विश्व साईकिल दिवस के मौके पर ट्रेल पर साईकलिंग के लिए युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर बन मंत्री उनियाल ने कहा कि ईको टूरिज्म की गतिविधियों में Eco Trail अहम होगा। इससे यहां पर्यटकों का आकर्षण बढ़ने के साथ ही वन विभाग को आय भी होगी।

Eco Trail के शुभारंभ पर वन मंत्री ने अपने वक्तव्य में आगे कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनायें हैं। इसलिए वन विभाग आम लोगों से जुड़ी योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम करेगा। जिससे आम लोगों की वन विभाग के साथ दूरियां कम होंगी और वनों का लाभ कहीं-न-कहीं स्थानीय लोगों को होगा। इसके लिए सोसायटी बोर्ड का गठन भी किया जायेगा। अधूरे पड़े गेस्ट हाउसों का निर्माण भी पूरा किया जायेगा।

साथ ही चंबा- मसूरी रोड पर कौड़िया के घने देवदार के जंगलों में माउंटेन बाइकिंग का रोमांच अब सैलानियों के लिए शुरू हो गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने छह किमी लंबे Eco Trail का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वन विभाग यहां पर अभी और भी सुविधायें विकसित करने की तैयारी कर रहा है जिसके बाद यहां पर रोमांच के शौकीनों को सभी साहसिक खेलों की सुविधा मिल सकेगी।

चंबा- मसूरी रोड पर कौड़िया अपने घने देवदार के जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। ऋषिकेश से 80 किमी दूर वर्ष भर यहां पर मौसम सुहाना रहता है। काणाताल और धनोल्टी की सैर पर आने वाले पर्यटकों के लिए अभी तक यहां पर जंगल सफारी की सुविधा थी। लेकिन अब रोमांच के शौकीनों को यहां पर माउंटेन बाइकिंग की सुविधा भी मिल सकेगी। शुक्रवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने माउंटेन बाइकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां पर दो ट्रैक बनाये गये हैं। छह किमी के ट्रैक के लिए छह सौ रुपये फीस रखी गई है और डेढ़ किमी के ट्रैक के लिए तीन सौ रुपये फीस रखी गई है। फिलहाल वन विभाग ने यहां पर 12 साइकिल रखी हैं।

यह भी पढ़े- अमीरजादों की शर्मनाक करतूत, 4 दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग लड़की का गैंगरेप,नेता का लड़का भी शामिल

वन मंत्री ने कहा कि चंबा और मसूरी केी बीच देश भर से पर्यटक धनोल्टी और काणाताल में आते हैं। यहां पर साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की योजना तैयार की जा रही है। स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए वन विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इस अवसर पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, डीएम इवा श्रीवास्तव, डीएफओ वीके सिंह, विनोद रतूड़ी, सुनीता देवी, शिवानीर बिष्ट, रेंजर आशीष डिमरी आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Earth Hour 2026 Uttarakhand Campaign Poster |

उत्तराखंड में कल मनेगा ‘अर्थ ऑवर’: एक घंटे के लिए अंधेरे में डूबेगा देवभूमि का आंगन, शासन ने की खास अपील

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

Leave a Comment