अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Srinagar Encounter: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड ,लश्कर-ए-तोएबा के तीन आतंकी ढेर।

On: March 16, 2022 7:43 AM
Follow Us:

Srinagar- जम्मू-कश्मीर के Srinagar से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जिसमे मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तोएबा के दो और आतंकवादियों को मार गिराया इसके साथ इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि Srinagar के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरु हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभियान में लश्कर के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार और भरी गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़े- निर्दलीय विधायक Umesh Kumar द्वारा ट्वीट कर दी गई बड़ी जानकारी,कहा मेरी पूरी सैलरी अनाथ बच्चों के लिए।

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि Srinagar के बाहरी इलाके खानमोह में हाल ही में एक सरपंच की हत्या कर दी गई थी और उसमें शामिल लश्कर का एक आतंकवादी भी मुठभेड़ में मारा गया। कश्मीर में मंगलवार के बाद यह दूसरी मुठभेड़ है। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में कल हुई मुठभेड़ में भी लश्कर-ए-तोएबा का एक आतंकवादी मारा गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment