अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जल्द लगेंगे BSNL के टावर, निगम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

On: March 3, 2022 11:27 AM
Follow Us:

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अब उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े क्षेत्रों में मोबाइल सेवा शुरू करने के लिए टावर लगाने की कवायद शुरू कर रहा है. इसके लिए BSNL की और से केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है. BSNL के अधिकारियों का कहना है की जैसे ही अनुमति मिलेगी, तो बॉर्डर एरिया में मोबाइल टॉवर लगाने का काम शुरू किया जाएगा. इससे सबसे अधिक फायदा सीमा पर तैनात सेना के जवानों को होगा. यह जानकारी BSNL के मुख्य महाप्रबंधक प्रमोद कुमार जैन ने राज्यपाल को दी.

राज्यपाल (सेनि.) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने BSNL के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां सेना के जवान तैनात हैं, वहां पर संचार कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो. इसके बाद बीएसएनएल के अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की. राज्यपाल को उत्तराखंड में BSNL की और से संचालित दूरसंचार सेवाओं की परियोजनाओं व संचार क्षेत्र में किये जा रहे विकास और पुनर्निर्माण की जानकारी दी. BSNL के अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में दिसंबर अंत माह तक 4 जी सेवा शुरू कर दी जायेगी.

यह भी पढ़े – HC में सांसदों और विधायकों पर दर्ज मुकदमों की जानकारी नहीं दे पाई सरकार, मांगा समय

साथ ही प्रदेश के चारो धामों केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में सेटेलाइट लिंक के माध्यम से मोबाइल सेवा दी जाएगी. हालांकि, अभी इसमें इंटरनेट की सुविधा नहीं है लेकिन जल्द ही इसमें इंटरनेट की सेवा शुरू की जाएगी. राज्यपाल (सेनि) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने BSNL के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द ही मोबाइल सेवाओ में सुधार लाया जाए और जिन इलाकों में सेना रहती है. वहां पर अच्छी कनेक्टिविटी पहुंचाई जाए.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Earth Hour 2026 Uttarakhand Campaign Poster |

उत्तराखंड में कल मनेगा ‘अर्थ ऑवर’: एक घंटे के लिए अंधेरे में डूबेगा देवभूमि का आंगन, शासन ने की खास अपील

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

Leave a Comment