अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सी.पी. राधाकृष्णन: एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, पीएम मोदी ने दी नाम को मंजूरी

On: August 17, 2025 3:02 PM
Follow Us:

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। इस बात की घोषणा रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

तमिलनाडु मूल के चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन वर्ष 2024 से महाराष्ट्र के 24वें राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं और कोयंबटूर लोकसभा सीट से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। इसके साथ ही वह तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। यदि विपक्ष भी अपना प्रत्याशी खड़ा करता है, तो चुनाव 9 सितंबर को होगा। हालांकि, एनडीए को निर्वाचक मंडल में स्पष्ट बहुमत प्राप्त है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं। कुल 781 मतों वाले इस मंडल में राजग को कम से कम 422 सदस्यों का समर्थन पहले से हासिल है। ऐसे में माना जा रहा है कि राधाकृष्णन की जीत लगभग तय है।

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी व्हिप लागू नहीं होता, क्योंकि यह गुप्त मतदान से होता है। यह चुनाव मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक स्वास्थ्य कारणों से दिए गए इस्तीफे के चलते कराया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

मुंबई में रिलायंस पावर के कार्यालय पर ईडी (ED) की छापेमारी और सुरक्षा बलों की तैनाती का दृश्य।

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का बड़ा एक्शन: मुंबई में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय अनियमितताओं का आरोप

तरनजीत सिंह संधू और विनय कुमार सक्सेना हाथ मिलाते हुए, दिल्ली के नए उपराज्यपाल की नियुक्ति

दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव: तरनजीत सिंह संधू बने नए उपराज्यपाल, विनय सक्सेना को लद्दाख की जिम्मेदारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने की घोषणा और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की सांकेतिक तस्वीर।

बिहार में महा-धमाका: नीतीश कुमार छोड़ेंगे मुख्यमंत्री की कुर्सी, राज्यसभा जाने का किया आधिकारिक एलान!

"नागपुर में दादी द्वारा झुलसाया गया 4 वर्षीय मासूम बच्चा और आरोपी महिला की सांकेतिक तस्वीर।"

नागपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात: पोते ने डाला होली का रंग, तो दादी ने खौलते पानी से मासूम को जलाया

Leave a Comment