अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश: भद्रकाली के पास तीर्थयात्रियों की बस में आग, यातायात पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

On: June 12, 2025 7:06 AM
Follow Us:

बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश आ रही एक निजी बस में रविवार रात अचानक आग लग गई। यह घटना भद्रकाली क्षेत्र के पास उस समय हुई जब बस ढालवाला की ओर मुड़ रही थी। इंजन से धुआं उठता देख मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के जवानों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए बस को रुकवाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना रात करीब 8:05 बजे की है। तीर्थयात्रियों से भरी बस (UK07PA 7650) जैसे ही भद्रकाली से ढालवाला की ओर बढ़ी, तभी बाएं टायर के ऊपर इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। यह देख मुनिकीरेती यातायात पुलिस के जवानों ने शोर मचाकर चालक को आग लगने की जानकारी दी। चालक ने तुरंत बस को हर्बल गार्डन के समीप रोका।

इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बिना देर किए बस में सवार सभी 42 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को बुझाया। घटनास्थल पर भद्रकाली चौकी से अतिरिक्त पुलिस बल भी पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

तत्पश्चात सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरे वाहन के जरिए ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचाया गया।

यातायात निरीक्षक उमादत्त सेमवाल ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई न की जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। सौभाग्य से सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढें- उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 चिकित्साधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

Leave a Comment