अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अल्मोड़ा में स्कूल के पास मिले विस्फोटक का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

On: November 26, 2025 10:39 AM
Follow Us:

अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरा के पास झाड़ियों में मिली विस्फोटक सामग्री के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने गहन जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पिछले शुक्रवार को स्कूल के समीप झाड़ियों में जिलेटिन ट्यूब जैसी संदिग्ध विस्फोटक सामग्री दिखने पर स्कूली बच्चों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में हालिया धमाकों के कारण मामला बेहद संवेदनशील माना गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा खुद सल्ट क्षेत्र में तीन दिनों तक कैंप करते रहे। पुलिस टीमों ने आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया और कई ठेकेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का राज़ खोलते हुए आरोपी प्रशांत कुमार बिष्ट, निवासी गरसारी (थाना पाटी, चंपावत) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वर्ष 2016-17 में उसने तीन किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का ठेका लिया था। उस दौरान वह पास के एक गांव में किराये का कमरा लेकर रहता था। वर्ष 2018 में सड़क निर्माण के दौरान चट्टान आने पर उसके पार्टनर ने किसी व्यक्ति से संपर्क कर जिलेटिन ट्यूब मंगवाई थी। निर्माण कार्य रुकने के बाद यह विस्फोटक सामग्री उसके कमरे में ही पड़ी रही, जिसे बाद में उसने झाड़ियों में फेंक दिया था।

पुलिस की कार्रवाई में एसओ विनोद जोशी, एसओ अजेंद्र प्रसाद, एसओ कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, चौकी प्रभारी संजय जोशी, उपनिरीक्षक लोमेश कुमार और लखविंदर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि किसी और संदिग्ध कड़ी का पता लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बागेश्वर के कपकोट में बोलेरो हादसा, मुनार बावे बैंड के पास खाई में गिरी गाड़ी का रेस्क्यू ऑपरेशन

बागेश्वर: कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत; पांच घायल

Kuldeep Yadav Haldi ceremony in Mussoorie with Rinku Singh

कुलदीप यादव की ‘हल्दी’: मसूरी में सजी चाइनामैन गेंदबाज की महफिल, रिंकू सिंह संग पहुँचे कई दिग्गज सितारे

उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और लकड़ी के चूल्हे पर बनता खाना।

उत्तराखंड में ‘रसोई गैस’ का संकट: शादियों के मेन्यू में कटौती, कैटरिंग महंगी और लकड़ी के चूल्हों की वापसी

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के पच्चीसी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो घायल, एक अब भी लापता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

Leave a Comment